Aadhaar Card Lock-Unlock : अब नहीं होगा आधार का गलत इस्तेमाल, घर बैठे मोबाइल से करें लॉक-अनलॉक
Jan 16, 2022
Aadhaar Card Lock-Unlock : अब नहीं होगा आधार का गलत इस्तेमाल, घर बैठे मोबाइल से करें लॉक-अनलॉक | आज के समय में हमारे जीवन में आधार कार्ड (Aadhaar Card) एक बेहद जरूरी दस्तावेज बन चुका है! इसके बिना आप कई सारे जरूरी काम नहीं कर सकते! अगर देखा जाए तो आज के टाइम में आधार कार्ड की जरूरत (Importance of Unique Identification Authority of India) किसी से छिपी नहीं रह गई है! कई जरूरी कामों के लिए आधार कार्ड का आपके पास होना जरूरी है! बैंक में खाता (Bank Account) खुलवाना हो, कोई सरकारी काम ( Govt Work ) हो, सरकारी स्कीम ( Govt Schemes ) का लाभ लेना हो या प्रोपर्टी से जुड़ा कोई काम (Property Work) हो सभी कामों के लिए आपके पास आधार का होना जरूरी है!
Aadhaar Card Lock-Unlock : अब नहीं होगा आधार का गलत इस्तेमाल, घर बैठे मोबाइल से करें लॉक-अनलॉक
इसके अलावा भी हमारे कई काम ऐसे होते हैं, जो आधार (Aadhaar Card) के बिना अटक जाते हैं! जैसे ऑनलाइन बैंकिंग (Online Banking) से लेकर राशन कार्ड (Ration Card) बनवाने तक के लिए आधार कार्ड UIDAI ( Unique Identification Authority of India ) का इस्तेमाल किया जाता है! अगर ऐसे में कभी आपका आधार कार्ड कहीं खो जाए तो क्या होगा! ज्यादातर लोगों के मन में ये शंका बनी रहती है कि उसके खो जाने से इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है, लेकिन आज हम आपको इससे बचने का एक बेहद ही आसान तरीका बताने जा रहे हैं! आप घर बैठे ही अपने आधार कार्ड को लॉक और अनलॉक (Aadhaar Lock-Unlock) कर सकते हैं! हाल में UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने इस नई सुविधा का फैसला किया है!
गलत इस्तेमाल के मामले आए सामने (Misuse Cases Surfaced)
पिछले कुछ समय में आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल (Misuse of Aadhaar) को लेकर कई मामले सामने आए हैं! जहां देखा गया कि किसी व्यक्ति की पहचान का गलत इस्तेमाल किया जा रहा था! ऐसे ही कई बड़े कारणों की वजह से हो सकता है कि गलत हाथों में आपके कार्ड की डिटेल्स लग जाए वो इसका गलत इस्तेमाल करें! ऐसे में आधार कार्ड को M-Aadhaar App के जरिए आप अपने आधार को लॉक (Aadhaar Card Lock) करवा सकते हैं, लेकीन कई बार आधार कार्ड लॉक होने के बाद अनलॉक (Aadhaar Card Unlock) करने में परेशानी आती है! चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने आधार को लॉक और अनलॉक (Aadhaar Card Lock-Unlock) कर सकते हैं!
ऐसे करें आधार लॉक (How To Do Aadhaar Lock)
आधार कार्ड का बायोमेट्रिक (Biometric of Aadhaar Card) आपको लॉक करना होगा इसके लिए आपके पास M-Aadhaar ऐप होना जरूरी है! इसे आप गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से डाउनलोड कर सकते हैं! इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर और एक सिक्योरिटी पिन (Security Pin) डालना होगा! इस पिन को आगे जब भी आप लॉग इन करेंगे दर्ज करना होगा! इसके बाद 12 नंबर का आधार कार्ड ( Aadhaar Card Number ) दर्ज करते ही आपके सामने वर्चुअल आधार कार्ड खुल जाएगा!
अब आपको बायोमेट्रिक लॉक (Biometric Lock) करने के लिए वर्चुअल आईडी (Virtual ID) बनाना होगी! अब अपना मोबाइल नंबर (Mobile Number) और ओटीपी (OTP) दर्ज करें! आपकी वर्चुअल आईडी बन जाएगी! इसे कहीं सुरक्षित जगह सेव रखें! अब आप लॉक ऑप्शन का चयन करते ही अपने आधार को लॉक ( Aadhaar Lock ) कर सकते हैं, जिसके बाद अंगूठा लगाने के बाद भी कोई आपका आधार कार्ड नहीं खोल सकेगा !
ऐसे करें आधार को अनलॉक ( Aadhar Card Unlock )
UIDAI Unique Identification Authority of India जानकारी के लिए बता दें कि इसे अनलॉक ( Aadhar Card Unlock ) करने के लिए आपको M-Aadhaar ओपन कर पहले का वही चार अंकों का पिन दर्ज करना होगा! अब आपको अनलॉक करने के लिए अनलॉक आधार के ऑप्शन पर क्लिक करना है! इसके बाद मोबाइल OTP के जरिए आपका बायोमेट्रिक (Biometric Lock) खुल जाएगा!