सर्द मौसम में होंठ फटने की समस्या से परेशान रहते हैं? तो अपनाएं ये घरेलू उपचार

Jan 17, 2022

सर्दियों के मौसम में अक्सर होंठ फटने की समस्या होती है। अगर वक्त रहते ही होंठों पर ध्यान नहीं दिया गया तो जल्दी ही ये बहुत ज्यादा सूखकर फटने लगते है। कई बार होंठों से खून तक आने लगता है। यदि आप इस बार सर्दियों में अपने कोमल होंठों को कटने-फटने से बचाना चाहते हैं तो इन घरेलू उपचार को अभी से ही नियमित होंठों पर आजमाना शुरू कर दिजिए।

1. सुबह नहाने के बाद और रात को सोने से पहले नाभि को साफ करके उसमे गुनगुना सरसों का तेल डालें। ऐसा नियमित करने से होंठ पर भी असर होता है और वे मुलायम होने लगते है, साथ भी फटना भी बंद हो जाते है।
2. सर्दी के मौसम में दूध की मलाई में बारीक हल्दी पाउडर मिलाकर सुबह-शाम हल्के हाथ से होंठों पर मालिश करें। इससे भी उनका फटना बंद हो जाता है।

3. बादाम का तेल रोजाना सुबह शाम होंठों पर लगाने से फटे होंठ ठीक होते है।

4. घी में जरा सा नमक मिलाकर सुबह-शाम होंठों और नाभि में लगाने से होंठ फटना बंद होते है।

5. सरसो के तेल में बारीक हल्दी पाउडर मिलाकर सुबह-शाम होंठों और नाभि में लगाने से भी होंठ फटने बंद होते है।